पीएचइडी जेनेरेटर से शहर में जलापूर्ति करेगा चालू
मनिहारी : मनिहारी शहर के आधे वार्ड में जल संकट की समस्या को देखते हुए पीएचइडी जेनेरेटर से जलापूर्ति सेवा चालू करेगी. पीएचइडी मैकेनिकल की ओर से साउंड लेस जेनेरेटर मनिहारी भेजे गये हैं. पीएचइडी मैकेनिकल कनीय अभियंता मुरारी रजक ने बताया कि इस जेनेरेटर में एक घंटे में सात लीटर डीजल खपत होगी. तीन […]
मनिहारी : मनिहारी शहर के आधे वार्ड में जल संकट की समस्या को देखते हुए पीएचइडी जेनेरेटर से जलापूर्ति सेवा चालू करेगी. पीएचइडी मैकेनिकल की ओर से साउंड लेस जेनेरेटर मनिहारी भेजे गये हैं. पीएचइडी मैकेनिकल कनीय अभियंता मुरारी रजक ने बताया कि इस जेनेरेटर में एक घंटे में सात लीटर डीजल खपत होगी.
तीन घंटे में टंकी पूरा भर जायेगा. उन्होंने बताया कि पीएचइडी तेल का आवंटन देगा. इसका प्राक्लन तैयार कर विभाग को भेजा जायेगा. मौके पर एइ मैकेनिकल हिमांशु कुमार भी मौजूद थे. एसडीओ अरुण कुमार सिंह ने रविवार को पीएचइडी मनिहारी के वाटर सप्लाई कार्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी ली. एसडीओ श्री सिंह ने बताया कि कार्यपालक अभियंता से बात हुई है. मनिहारी शहर में सोमवार से जलापूर्ति सेवा चालू हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










