शराब के नशे में पत्नी को बेरहमी से पीटा

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के नया टोला फुलवारी में एक शराबी पति ने शराब पीने का विरोध करने पर पत्नी को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता मायके वाले पहुंचे तथा उसे सदर अस्पताल में भरती कराया. रेशमी देवी वार्ड नंबर -35 की विकास मित्र है. उसका पति […]

विज्ञापन

कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के नया टोला फुलवारी में एक शराबी पति ने शराब पीने का विरोध करने पर पत्नी को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता मायके वाले पहुंचे तथा उसे सदर अस्पताल में भरती कराया. रेशमी देवी वार्ड नंबर -35 की विकास मित्र है. उसका पति कैलाश रविदास को शराब सहित जुआ आदि का लत है.

इसका विरोध करने पर पति कैलाश रेशमी को हमेशा पीटता रहता है. इस कारण कई बार वार्ड आयुक्त प्रतिनिधि प्रमोद महतो, भाजपा नेता डब्लू साह आदि ने सामाजिक स्तर पर कई बार उसके पति को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ. सोमवार की रात कैलाश शराब पीकर घर पहुंचा, तो रेशमी ने इसका विराेध किया. इससे नाराज होकर कैलाश ने रेशमी को बेरहमी से पीटा. इसके बाद जब मायके वालों को इसकी सूचना मिली, तो उन्होंने रेशमी को अस्पताल में भरती कराया. घटना के बाबत नगर थाना पुलिस ने घायल महिला का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन