महानंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर
कटिहार : जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है. जिले की प्रमुख नदियों में शामिल महानंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. इस नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान बेतहाशा वृद्धि होने की वजह से एक दर्जन से अधिक […]
कटिहार : जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है. जिले की प्रमुख नदियों में शामिल महानंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. इस नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान बेतहाशा वृद्धि होने की वजह से एक दर्जन से अधिक गांव पानी से घिर चुके हैं.
खास कर कदवा, प्राणपुर, आजमनगर के निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों में दहशत पैदा हो गयी है. महानंदा तटबंध के भीतर बाढ़ का पानी फैलने से लोगों के बीच कई तरह की परेशानी उत्पन्न हो गयी है. दूसरी तरफ गंगा व कोसी नदी के जलस्तर में भी वृद्धि जारी है. नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से मनिहारी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पीर मजार के पास जारी कटाव से इनके अस्तित्व पर खतरा अब भी मंडरा रहा है. प्राणपुर प्रखंड के लालगंज भगत टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास हो रहे कटाव Âबाकी पेज 15 पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










