ननिहाल से लौट रहा बच्चा हुआ बीमार, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

भभुआ नगर : सदर प्रखंड के पलका में एक आठ वर्षीय बच्चे की मृत्यु ठंड लगने के कारण हो गयी. मृतक छोटे प्रजापति के पिता प्रमोद प्रजापति दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं. मृतक बच्चे के चाचा गोरख कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से छोटे प्रजापति अपने ननिहाल गया हुआ था. वहां से लौटने […]

विज्ञापन

भभुआ नगर : सदर प्रखंड के पलका में एक आठ वर्षीय बच्चे की मृत्यु ठंड लगने के कारण हो गयी. मृतक छोटे प्रजापति के पिता प्रमोद प्रजापति दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं. मृतक बच्चे के चाचा गोरख कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से छोटे प्रजापति अपने ननिहाल गया हुआ था. वहां से लौटने के बाद ठंड के असर से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी.

तबीयत खराब होने से परेशान उसके परिजन उसे इलाज के लिए भभुआ ले गये, जहां उसका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी. उसके परिजनों का कहना है कि ठंड लगने के कारण ही उसकी हुई है. हालांकि, ठंड से बच्चे की मौत की अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन