अप्रैल में पारा 41 पार अभी मई-जून बाकी

Updated:
विज्ञापन

भभुआ(नगर) : अप्रैल में 17 दिन तक पारा 41 पर रहा. अंतिम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा. अभी मई-जून बाकी है. लेकिन, गरमी के तेवर कम नहीं हो रहे. विगत दिनों के तापमान पर गौर करें, तो शनिवार को 42 डिग्री की अपेक्षा रविवार का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा. सोमवार को घट कर […]

विज्ञापन
भभुआ(नगर) : अप्रैल में 17 दिन तक पारा 41 पर रहा. अंतिम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा. अभी मई-जून बाकी है. लेकिन, गरमी के तेवर कम नहीं हो रहे. विगत दिनों के तापमान पर गौर करें, तो शनिवार को 42 डिग्री की अपेक्षा रविवार का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा. सोमवार को घट कर अधिकतम 42 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. यानी 41 डिग्री का उच्चतम तापमान वैशाख के शुरुआती दौर से ही जारी है.
मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम 23 डिग्री तक रहा. बुधवार से अगले तीन दिनों तक लगातार झुलसने वाली गरमी 44 डिग्री तक रहने की संभावना है. गर्मी व चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं. फिलहाल शादी विवाह के कारण बाजारो में गरमी व लू के बाद भी भीड़-भाड़ है. इसके बावजूद 10 बजते ही लोग छांव व दुकानों में अपना अड्डा जमाने में भलाई समझ रहे हैं. भीषण गरमी व तपिश के कारण लोगों की रात में चैन की नींद नहीं आ रही. उपर से बिजली की आंख मिचौनी से शहर से लेकर गांववासी तक लोग परेशान हैं.
हीट वेब का चलना जारी है और फिलहाल इससे राहत मिलने केआसार नहीं हैं. पेड़ पौधों से लेकर पशु पक्षी तक सारे परेशान हैं. फिलहाल जिले का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन इसमें वृद्धि जारी है. लगातार तापमान अधिक होने के कारण हीट वेब जारी है. आने वाले हीट वेब का और कहर ढ़ाना तय माना जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन