बिजली मिल रही कम बिल आ रहा अधिक

Updated:
विज्ञापन

बिल ज्यादा आने पर सबार के ग्रामीण पहुंचे बिजली विभाग कार्यालय भभुआ शहर : सोमवार को ज्यादा बिजली बिल आने को लेकर रामपुर प्रखंड के सबार गांव के महादलित बस्ती के दर्जनों लोग शहर के विभाग कार्यालय में आवेदन लेकर पहुंचे. आवेदन लेकर पहुंचे लोगों का कहना था कि बिजली विभाग द्वारा प्रतिमाह बिल नहीं […]

विज्ञापन
बिल ज्यादा आने पर सबार के ग्रामीण पहुंचे बिजली विभाग कार्यालय
भभुआ शहर : सोमवार को ज्यादा बिजली बिल आने को लेकर रामपुर प्रखंड के सबार गांव के महादलित बस्ती के दर्जनों लोग शहर के विभाग कार्यालय में आवेदन लेकर पहुंचे. आवेदन लेकर पहुंचे लोगों का कहना था कि बिजली विभाग द्वारा प्रतिमाह बिल नहीं भेजा जा रहा है.
दो तीन महीने पर एक हजार से ऊपर का बिल भेजा जाता है. हमलोगों ने बीपीएल के आधार पर बिजली कनेक्शन लिये थे. कनेक्शन के कुछ माह तक 100 से 165 रुपये तक बिल आया. अब मनमानी तरीके से बिजली का बिल भेज दिया जा रहा है. नंदलाल राम, सुदामा राम का तीन माह का 1600 रुपये, राजनाथ राम का 1080 रुपये, हृदया राम का 3200 रुपये, अरविंद राम का 1851 रुपये का बिजली बिल आया है.
रेणु देवी, गंगा राम, केदार राम आदि का कहना था कि बिजली पहले की अपेक्षा कम मिल रही है और बिल ज्यादा आ रहा है. शाम को कभी बिजली ही नहीं रहती है. इससे शाम को बच्चों को पढ़ने, भोजन बनाने में ढिबरी व लालटेन का सहारा लेना पड़ता है. रात में भी बिजली ठीक नहीं रहती है. इसके कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. जब लालटेन व ढिबरी से ही काम चलाना है तो बिजली का कनेक्शन लेने से क्या फायदा है.
विभाग द्वारा मनमान बिल भेजा जा रहा है. जबकि, गली में नंगा तार है. विभाग द्वारा उस तार को नहीं बदला जा रहा है. नंगा तार से हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. लोगों ने कवर तार लगाने की मांग की है. इस संबंध में एसडीओ कुमार रंजन ने बताया कि रामपुर जेइ से इस मामले की जांच करायी जायेगी. इसके बाद ही कुछ किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन