घर के दरवाजे पर खड़ी बाइक चुरायी
जहानाबाद : बेलगाम वाहन चोरों ने शहर में फिर एक घटना को अंजाम दिया. इस बार बाइक चोरी की घटना हुई राजाबाजार के हनुमान नगर मुहल्ला में. बताया गया है कि घोसी थाना क्षेत्र के गंधार गांव के निवासी ओमकार कुमार हनुमान नगर मुहल्ले में चार वर्षों से किरायेदार के रूप में रह रहे हैं. […]
जहानाबाद : बेलगाम वाहन चोरों ने शहर में फिर एक घटना को अंजाम दिया. इस बार बाइक चोरी की घटना हुई राजाबाजार के हनुमान नगर मुहल्ला में. बताया गया है कि घोसी थाना क्षेत्र के गंधार गांव के निवासी ओमकार कुमार हनुमान नगर मुहल्ले में चार वर्षों से किरायेदार के रूप में रह रहे हैं. रविवार की शाम सात बजे वह अपने डेरे के समीप अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी. इसके बाद घर चले गये. सोमवार की सुबह छह बजे जब वह जागे और घर से बाहर आये तो उनकी मोटरसाइकिल गायब थी. उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.
इस सिलसिले में नगर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










