बलात्कार के आरोपित सिपाही को नहीं मिली जमानत

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : एडीजे प्रथम संजय कुमार सिंह ने जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के छरियारी निवासी सिपाही उज्जवल कुमार की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका को सुनवाई के पश्चात खारिज कर दिया. उसके विरुद्ध उसी थाना क्षेत्र के निवासी पीड़िता ने जहानाबाद महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें उसने अभियुक्त जो […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : एडीजे प्रथम संजय कुमार सिंह ने जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के छरियारी निवासी सिपाही उज्जवल कुमार की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका को सुनवाई के पश्चात खारिज कर दिया. उसके विरुद्ध उसी थाना क्षेत्र के निवासी पीड़िता ने जहानाबाद महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें उसने अभियुक्त जो बिहार पुलिस में सिपाही है

उसके विरुद्ध आरोप लगाया था कि उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दो वर्षों तक लगातार यौन शोषण करना रहा. जब वह विरोध करती थी तो वह उसे शादी करने का आश्वासन देकर चुप करा देता था. इस कांड में न्यायाधीश ने एपीपी राकेश कुमार मुन्ना की दलीले सुनने के पश्चात अभियुक्त की अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन