ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत
जहानाबाद : पटना- गया रेलखंड के जहानाबाद रेल थानांतर्गत नदौल और जहानाबाद स्टेशन के बीच ट्रेन से कट कर 32 वर्षीया एक महिला की मौत हो गयी. महिला के शव की पहचान अभी नहीं हुई है. सूचना पाकर रेल थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को उठवा कर पोस्टमार्टम करवाया. रेल थानाध्यक्ष […]
जहानाबाद : पटना- गया रेलखंड के जहानाबाद रेल थानांतर्गत नदौल और जहानाबाद स्टेशन के बीच ट्रेन से कट कर 32 वर्षीया एक महिला की मौत हो गयी. महिला के शव की पहचान अभी नहीं हुई है.
सूचना पाकर रेल थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को उठवा कर पोस्टमार्टम करवाया. रेल थानाध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि दोपहर करीब एक डेढ बजे किसी ट्रेन से उक्त महिला गिर गयी और रेल पटरियों के बीच आ जाने से कटकर उसकी मौत हो गयी. महिला ने हरे रंग के कपड़े पहन रखी थी. आसपास के किसी भी व्यक्ति ने शव की पहचान नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










