डायन होने का आरोप लगा महिला के साथ दुर्व्यवहार
जहानाबाद : काको थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के निवासी गांगो देवी को गांव के ही कुछ लोगों ने डायन होने का आरोप लगा उसके साथ दुर्व्यवहार किया. उक्त महिला ने आशंका व्यक्त की है कि कुछ लोग उसकी हत्या कर सकते हैं. इस संबंध में काको थाने में महिला के बयान पर गांव के […]
जहानाबाद : काको थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के निवासी गांगो देवी को गांव के ही कुछ लोगों ने डायन होने का आरोप लगा उसके साथ दुर्व्यवहार किया. उक्त महिला ने आशंका व्यक्त की है कि कुछ लोग उसकी हत्या कर सकते हैं. इस संबंध में काको थाने में महिला के बयान पर गांव के ही निवासी एक ही परिवार के पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि करीब एक माह पूर्व जैलेंद्र पासवान की मृत्यु गलत दवा खाने से हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










