दुष्कर्म के प्रयास में चार साल के सश्रम कारावास की सजा

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद (नगर) : दुष्कर्म का प्रयास एवं असफल होने पर गाल पर दांत काट कर बुरी तरह जख्मी व लहूलुहान कर देने के आरोपित को चार साल के सश्रम कारावास की सजा सुनायी गयी है. एडीजे दो गोपाल प्रसाद ने दोषी करार देते हुए उसे उक्त सजा सुनायी. अभियुक्त रावण राजवंशी उर्फ विगन राजवंशी अरवल […]

विज्ञापन

जहानाबाद (नगर) : दुष्कर्म का प्रयास एवं असफल होने पर गाल पर दांत काट कर बुरी तरह जख्मी व लहूलुहान कर देने के आरोपित को चार साल के सश्रम कारावास की सजा सुनायी गयी है. एडीजे दो गोपाल प्रसाद ने दोषी करार देते हुए उसे उक्त सजा सुनायी. अभियुक्त रावण राजवंशी उर्फ विगन राजवंशी अरवल जिले के भदासी थाना क्षेत्र का रहनेवाला है.

एपीपी अशोक कुमार ने बताया कि अरवल थाना कांड संख्या 28/2012 दर्ज कराते हुए कांड की सूचिका ने आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने बुरी नीयत से उसे रोक कर जमीन पर पटक कर दुष्कर्म का प्रयास किया एवं विरोध करने पर उसकी बायां गाल पर दांत से काट कर लहूलुहान कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन