शिक्षिकाओं का काटा वेतन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद नगर. जिला शिक्षा पदाधिकारी बिजुली राम ने रविवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय काको का निरीक्षण किया . निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 72 बच्चियां उपस्थित मिलीं, जबकि 23 बच्चियां अनुपस्थित पायी गयी . कस्तूरबा विद्यालय में 95 बच्चियों का नामांकण कराया गया है . वहीं विद्यालय की शिक्षिका निरा सिंहा , नेहा कुमारी […]
विज्ञापन
जहानाबाद नगर. जिला शिक्षा पदाधिकारी बिजुली राम ने रविवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय काको का निरीक्षण किया . निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 72 बच्चियां उपस्थित मिलीं, जबकि 23 बच्चियां अनुपस्थित पायी गयी . कस्तूरबा विद्यालय में 95 बच्चियों का नामांकण कराया गया है . वहीं विद्यालय की शिक्षिका निरा सिंहा , नेहा कुमारी तथा स्वाती कुमारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिलीं . अनुपस्थित शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया . डीइओ ने राजकीय मध्य विद्यालय पाली का भी निरीक्षण किया .
निरीक्षण के दौरान 452 बच्चे उपस्थित मिले जबकि विद्यालय में नामांकन 1029 बच्चों का है . विद्यालय में सभी बच्चों को खाना नहीं मिलने के कारण बच्चे हंगामा करते दिखे . डीइओ ने जब मध्याह्न भोजन पंजी की जांच की तो पंजी में 27 एवं 28 फरवरी के कॉलम में कुछ भी अंकित नहीं था . वहीं विद्यालय में खेल सामग्री की भी खरीदारी नहीं की गयी थी . डीइओ ने विद्यालय के प्रधानाध्यापिका को अन्यत्र विद्यालय में स्थानांतरित करने से संबंधित पत्र लिखने की बात कही .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










