मां शारदे की हुई आराधना
जहानाबाद : एक साल पर आती है विद्या देकर जाती है. जिले के शहरी और कस्बाई इलाके के मुहल्ले और शिक्षण संस्थानों में ये जयकारे गूंज रहे थे. पूरे जिले में विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गयी. वसंत पंचमी के मौके पर शनिवार को सुबह से ही चारों ओर श्रद्धा […]
जहानाबाद : एक साल पर आती है विद्या देकर जाती है. जिले के शहरी और कस्बाई इलाके के मुहल्ले और शिक्षण संस्थानों में ये जयकारे गूंज रहे थे. पूरे जिले में विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गयी. वसंत पंचमी के मौके पर शनिवार को सुबह से ही चारों ओर श्रद्धा और उल्लास का माहौल था.
स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में मां शारदे की प्रतिमाएं स्थापित की गयीं और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी. स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के अलावा छात्रों के द्वारा गली-मुहल्लों में भी पंडाल बनाये गये और देवी की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा की गयी. पूजा के बाद छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की आराधना कर प्रसाद ग्रहण किया. एक दूसरे को गुलाल भी लगाये. बाजार समिति के समीप बनाया गया भव्य पंडाल आकर्षण का केंद्र बना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










