धान अधिप्राप्ति में लापरवाही का आरोप : भाजपा करपी. किसानों से धान अधिप्राप्ति करने में लापरवाही बरतने का आरोप भाजपा मंडल अध्यक्ष वेंकटेश शर्मा ने बिहार सरकार पर लगाया है. इस संबंध में प्रेस बयान जारी कर भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि सरकार किसानों से धान की अधिप्राप्ति न कर केवल इसके नाम पर बैठक पे बैठक कर रही है. अब तक किसानों से नाम मात्र का ही धान खरीदा गया है. जबकि 31 मार्च तक धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कहा है कि करपी प्रखंड में किसानों का इन्फॅासमेंट तक नहीं बनाया जा रहा है. अंचलाधिकारी विगत 17 दिनों से अवकाश पर हैं .प्रखंड विकास पदाधिकारी की लापरवाही एवं किसानों की समस्याओं पर रुचि नहीं दिखाने से किसान परेशान हैं. किसान औने-पौने दामों पर धान बेचने को मजबूर हैं. जारी बयान में भाजपा नेता ने कहा कि यदि प्रखंड विकास पदाधिकारी का रवैया ऐसा ही रहा तो भाजपा इनके खिलाफ आंदोलन करेगी.
BREAKING NEWS
धान अधप्रिाप्ति में लापरवाही का आरोप : भाजपा
धान अधिप्राप्ति में लापरवाही का आरोप : भाजपा करपी. किसानों से धान अधिप्राप्ति करने में लापरवाही बरतने का आरोप भाजपा मंडल अध्यक्ष वेंकटेश शर्मा ने बिहार सरकार पर लगाया है. इस संबंध में प्रेस बयान जारी कर भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि सरकार किसानों से धान की अधिप्राप्ति न कर केवल इसके नाम […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement