मनायी गयी 113वीं जयंती
Advertisement
महिला शिक्षा में प्रगति यदुनंदन महतो की सोंच का परिणाम
मनायी गयी 113वीं जयंती जहानाबाद नगर : यदुनंदन महतो सभागार में यदुनंदन महतो की 113वीं जयंती मनायी गयी. अखिल भारतीय दांगी क्षत्रीय संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश वर्मा ने की. कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश दांगी एवं सेवा संस्थान के अध्यक्ष सरयू सिन्हा ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर कार्यक्रम का […]
जहानाबाद नगर : यदुनंदन महतो सभागार में यदुनंदन महतो की 113वीं जयंती मनायी गयी. अखिल भारतीय दांगी क्षत्रीय संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश वर्मा ने की. कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश दांगी एवं सेवा संस्थान के अध्यक्ष सरयू सिन्हा ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
कार्यक्रम में यदुनंदन महतो के जीवन एवं उनके आदर्शों को अपनाने पर बल देते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज महिला शिक्षा के क्षेत्र में एवं अन्य क्षेत्रों में जो प्रगति हो रही है वह उनकी सोंच का परिणाम है. वक्ताओं ने महतो के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया.
वक्ताओं ने कहा कि यदुनंदन महतों के विचारों को अपनाकर ही नयी पीढ़ी को सशक्त एवं जागरूक बनाया जा सकता है. कार्यक्रम को प्रेम कुमार पप्पू, अखिलेश वर्मा, सजन बिहारी, सुनिल विद्यार्थी, ओम प्रकाश वर्मा, मदन प्रसाद सिंह, सुरेश कुमार मधुकर, सिद्धेश्वर सिंह, ध्यानचंद प्रसाद, विनोद कुमार दांगी आदि ने संबोधित किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement