21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पंचायत चुनाव : भागीदारी बढ़ाने को महिलाओं की ट्रेनिंग

पंचायत चुनाव : भागीदारी बढ़ाने को महिलाओं की ट्रेनिंगजहानाबाद (सदर). द हंगर प्रोजेक्ट व अपराजिता जन प्रतिनिधि संगठन के संयुक्त प्रयास से पंचायत चुनाव 2016 की तैयारी के तहत काको, जहानाबाद एवं मखदुमपुर प्रखंड की 140 महिलाओं को चुनाव से संबंधित जानकारी दी गयी. पंचायत चुनाव 2016 में विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने के लिए […]

पंचायत चुनाव : भागीदारी बढ़ाने को महिलाओं की ट्रेनिंगजहानाबाद (सदर). द हंगर प्रोजेक्ट व अपराजिता जन प्रतिनिधि संगठन के संयुक्त प्रयास से पंचायत चुनाव 2016 की तैयारी के तहत काको, जहानाबाद एवं मखदुमपुर प्रखंड की 140 महिलाओं को चुनाव से संबंधित जानकारी दी गयी. पंचायत चुनाव 2016 में विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने के लिए उन्हें ट्रेंड किया गया. इस प्रशिक्षण में तीनों प्रखंड की 52 पंचायत से 140 संभावित महिला उम्मीदवार शामिल हुईं. प्रशिक्षण सत्र में संगीता कुमारी ने महिलाओं को 73वां संविधान संशोधन के बारे में विस्तार से बताया. पंचायती राज कानून में अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने की भी तथ्यात्मक जानकारी दी गयी. बिहार सरकार की ओर से वर्ष 2006 में महिला आरक्षण के दायरे को बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने पर जोर दिया गया, साथ ही महिला सशक्तीकरण के प्रयासों की बारीकियां समझायी गयी. प्रशिक्षक सत्येन्द्र प्रसाद ने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव में अपना दावा प्रस्तुत करनेवाली महिलाओं को अपना प्रस्तावक व पोलिंग एजेंट भी महिलाओं को ही बनाना चाहिए. इससे बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्य धारा से जुड़ेंगी व अपने अधिकारों के प्रति सजग होंगी. पंचायतों में महिलाओं की सक्रियता व भागीदारी बढ़ाने के इस उद्देश्य को पूरा करने में द हंगर व अपराजिता संस्था उनकी पूरी मदद करेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें