टारजन ने लूट की राशि से मालदीव में की थी मस्ती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2018 4:21 AM
जहानाबाद : शहर स्थित एलआईसी कार्यालय के पास बीमा निगम के लूटे गये 13 लाख 52 हजार रुपयों से एक लुटेरा नवीन उर्फ टारजन ने मालदीव में जाकर मटरगश्ती की थी. अपने हिस्से में मिले सबसे अधिक साढ़े तीन लाख रुपये लेकर वह गोवा भी गया था जहां जमकर अय्याशी की थी. इसका खुलासा उसने […]
जहानाबाद : शहर स्थित एलआईसी कार्यालय के पास बीमा निगम के लूटे गये 13 लाख 52 हजार रुपयों से एक लुटेरा नवीन उर्फ टारजन ने मालदीव में जाकर मटरगश्ती की थी. अपने हिस्से में मिले सबसे अधिक साढ़े तीन लाख रुपये लेकर वह गोवा भी गया था जहां जमकर अय्याशी की थी. इसका खुलासा उसने खुद पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाने की पुलिस के समक्ष पूछताछ में की है. दुल्हिन बाजार के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बल लूट के कुछ मामलों में उससे पूछताछ करने और अंतरजिला गिरोह के पांच लुटेरों को रिमांड पर लेने मंगलवार से जहानाबाद में है.
जहानाबाद-अरवल, पटना, नवादा समेत अन्य जिलों में वाहन एवं लूट की अन्य घटनाओं के पांच आरोपितों को रिमांड पर लेने पुलिस जहानाबाद पहुंची है. फिलहाल दो को रिमांड पर लेने की इजाजत मिली है जो काको स्थित मंडल कारा में बंद है. दुल्हिन बाजार थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










