जहानाबाद में कैश वैन से 22.32 लाख की लूट
जहानाबाद : बेखौफ अपराधियों ने शहर के अति व्यस्त इलाके राजाबाजार अंडरपास के समीप नया टोला मुहल्ले में रेलवे लाइन के किनारे खड़े सीएमएस सिक्यूरिटी कंपनी के कैश वैन से 22 लाख 32 हजार रुपये लूट लिये. घटना शनिवार की दोपहर करीब दो बजे हुई. लूटे गये रुपये पंजाब नेशनल बैंक के थे. तीन बाइकों […]
जहानाबाद : बेखौफ अपराधियों ने शहर के अति व्यस्त इलाके राजाबाजार अंडरपास के समीप नया टोला मुहल्ले में रेलवे लाइन के किनारे खड़े सीएमएस सिक्यूरिटी कंपनी के कैश वैन से 22 लाख 32 हजार रुपये लूट लिये. घटना शनिवार की दोपहर करीब दो बजे हुई. लूटे गये रुपये पंजाब नेशनल बैंक के थे. तीन बाइकों पर सवार छह हथियारबंद लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया.
अपराधियों ने कैश वैन के गनमैन की बंदूक भी लूट ली. अपराधियों ने लूटी गयी बंदूक को दरधा नदी के किनारे फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया. सूचना पाते ही एसपी आदित्य कुमार, एएसपी संजय कुमार सिंह, एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव व नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पाल ने सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस मामले में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










