शराब माफियाओं ने दफादार की मोटरसाइकिल फूंकी

Published at :30 May 2017 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
शराब माफियाओं ने दफादार की मोटरसाइकिल फूंकी

कुचायकोट : कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में शराब माफियाओं ने दफादार पर जानलेवा हमला कर दिया. माफियाओं से बच कर भाग निकले दफादार की बाइक को बीच सड़क पर फूंक डाला. घटना के बाद आरोपित शराब माफिया गांव छोड़ कर फरार हैं. इधर, घटना की सूचना मिलते ही कुचायकोट, गोपालपुर व विशंभरपुर थाने […]

विज्ञापन

कुचायकोट : कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में शराब माफियाओं ने दफादार पर जानलेवा हमला कर दिया. माफियाओं से बच कर भाग निकले दफादार की बाइक को बीच सड़क पर फूंक डाला. घटना के बाद आरोपित शराब माफिया गांव छोड़ कर फरार हैं. इधर, घटना की सूचना मिलते ही कुचायकोट, गोपालपुर व विशंभरपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी. कुचायकोट थाने के जलालपुर निवासी दफादार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम जलालपुर की तरफ से घर लौट रहे थे.

रास्ते में शराब माफियाओं ने घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया. जानलेवा हमले से बच कर बाइक छोड़ कर भाग निकला. इसके बाद माफियाओं ने बाइक को फूंक डाला. घटना को लेकर तीन थानों की पुलिस शराब माफियाओं की तलाश में छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस जांच कर रही है. आरोपितों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन