बैंक प्रबंधक के िवरुद्ध स्कूल संचालक ने खटखटाया हाइकोर्ट का दरवाजा

गोपालगंज : भोरे स्थित केनरा बैंक की मनमानी का खामियाजा एक स्कूल के संचालक को भुगतना पड़ रहा है. बैंक द्वारा लोन के एवज में किये गये एग्रीमेंट की अनदेखी करते हुए अब तय किस्त की रकम से ज्यादा रकम मांगी जा रही है. ऐसे में मानसिक रूप से परेशान स्कूल के संचालक ने हाइकोर्ट […]
गोपालगंज : भोरे स्थित केनरा बैंक की मनमानी का खामियाजा एक स्कूल के संचालक को भुगतना पड़ रहा है. बैंक द्वारा लोन के एवज में किये गये एग्रीमेंट की अनदेखी करते हुए अब तय किस्त की रकम से ज्यादा रकम मांगी जा रही है. ऐसे में मानसिक रूप से परेशान स्कूल के संचालक ने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. हद तो तब हो गयी कि जब हाइकोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बाद भी बैंक द्वारा लीगल नोटिस भेजा जा रहा है.
बता दें कि भोरे के काली मोड़ स्थित आर्यांश पब्लिक स्कूल के संचालक अशोक कुमार सिंह ने भोरे की केनरा बैंक की शाखा में स्कूल के भवन निर्माण के लिए लोन अप्लाइ किया, जिसे बैंक द्वारा 11 जुलाई ,2014 को स्वीकार करते हुए 40 लाख की स्वीकृति दी गयी. पुन: बैंक द्वारा 15 जुलाई, 2014 को वाहन खरीदने के लिए 17 लाख रुपये का लोन पास किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




