शोषण बरदाश्त नहीं करेगा वार्ड संघ

Published at :17 Apr 2017 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
शोषण बरदाश्त नहीं करेगा वार्ड संघ

गोपालगंज : अब गरीबों का शोषण बरदाश्त नहीं होगा. गरीबों को शोषण से बचाये जाने को लेकर रविवार को कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय में वार्ड सदस्य संघ की बैठक हुई. बैठक के दौरान वार्ड सदस्यों ने अपने संगठन का गठन किया जिसमें कुचायकोट के उपमुखिया मंटू कुमार यादव को अध्यक्ष बनाया गया. सलेहपुर के वार्ड सदस्य […]

विज्ञापन

गोपालगंज : अब गरीबों का शोषण बरदाश्त नहीं होगा. गरीबों को शोषण से बचाये जाने को लेकर रविवार को कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय में वार्ड सदस्य संघ की बैठक हुई. बैठक के दौरान वार्ड सदस्यों ने अपने संगठन का गठन किया जिसमें कुचायकोट के उपमुखिया मंटू कुमार यादव को अध्यक्ष बनाया गया.

सलेहपुर के वार्ड सदस्य राम प्रवेश सिंह को कुचायकोट पूर्वी मंडल का उपाध्यक्ष बनाया गया. वहीं अहियापुर पंचायत के वार्ड सदस्य वशिष्ठ तिवारी को कुचायकोट पश्चि›मी का उपाध्यक्ष बनाया गया. कोषाध्यक्ष पद पर कुचायकोट के वार्ड सदस्य अरविंद कुमार को मनोनीत किया गया. सचिव पद की कमान टोला सिपाया के उपमुखिया कृष्ण मोहन शर्मा को सौंपी गयी. इस मौके पर हरिद्वार तिवारी, हरिकेश्वर राम, वीरेंद्र पांडेय, छोटेलाल प्रसाद, कमलावती देवी, कुरैसा बेगम, मालती देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन