रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

फुलवरिया : कंधवरिया मांझा गांव में शनिवार को रास्ते को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हो गयी, जिसमें दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गये. गंभीर रूप से दोनों घायलों को स्थानीय रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया. एक तरफ से नेहाल राम ने अपने ही पड़ोसी सौदागर राम […]
फुलवरिया : कंधवरिया मांझा गांव में शनिवार को रास्ते को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हो गयी, जिसमें दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गये. गंभीर रूप से दोनों घायलों को स्थानीय रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया. एक तरफ से नेहाल राम ने अपने ही पड़ोसी सौदागर राम सहित पांच पर यह आरोप लगाया है
कि वर्षों से आने-जाने वाले रास्ते को बंद कर रहे थे. जब इसका विरोध किया गया, तो लाठी-डंडे से मुझे मारपीट कर घायल दिया गया. इसको लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं दूसरी तरफ से मीना देवी ने अपने ही पड़ोसी अजय राम, नेहाल राम सहित पांच लोगों पर आरोप लगाया है कि बिना किसी कारण लोगों ने मारपीट कर सोने की चेन छीन ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




