आधार के लिए नहीं होगा भटकना

गोपालगंज : आधार पंजीयन के लिए अब लोगों को न तो समय का इंतजार करना होगा और न भटकना होगा. इसके लिए स्थायी आधार पंजीकरण की स्थापना होगी. यह प्रत्येक प्रखंड, अनुमंडल, शहरी निकाय व जिला मुख्यालयों पर खोला जायेगा. जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र पर भी इसकी व्यवस्था की जा रही है. यहां आधार […]
गोपालगंज : आधार पंजीयन के लिए अब लोगों को न तो समय का इंतजार करना होगा और न भटकना होगा. इसके लिए स्थायी आधार पंजीकरण की स्थापना होगी. यह प्रत्येक प्रखंड, अनुमंडल, शहरी निकाय व जिला मुख्यालयों पर खोला जायेगा. जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र पर भी इसकी व्यवस्था की जा रही है.
यहां आधार पंजीयन नि:शुल्क होगा. हालांकि कार्ड बनाने व अन्य सुविधा के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित राशि खर्च करनी होगी. ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने डीएम को पत्र लिख कर इसके लिए जगह चयन करने को कहा है. बड़े प्रखंडों में जरूरत के हिसाब से दो केंद्र भी खोले जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










