जिले के 26 हजार लाभुक पेंशन योजना से होंगे वंचित

Published at :02 Nov 2016 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के 26 हजार लाभुक पेंशन योजना से होंगे वंचित

गोपालगंज : पेंशन योजना के लाभ से 26 हजार से ज्यादा लाभुकों के वंचित होने की उम्मीद है. ऐसे तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत समाज के गरीब, लाचार व असहाय व्यक्तियों को पेंशन दिये जाने का प्रावधान है. इसके तहत वृद्धावस्था पेंशन, लक्ष्मी बाई पेंशन, विधवा पेंशन, राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन एवं राजकीय विकलांगता […]

विज्ञापन

गोपालगंज : पेंशन योजना के लाभ से 26 हजार से ज्यादा लाभुकों के वंचित होने की उम्मीद है. ऐसे तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत समाज के गरीब, लाचार व असहाय व्यक्तियों को पेंशन दिये जाने का प्रावधान है. इसके तहत वृद्धावस्था पेंशन, लक्ष्मी बाई पेंशन, विधवा पेंशन, राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन एवं राजकीय विकलांगता पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों को लाभान्वित किया जाना है.

इसको लेकर लाभुकों को अपना -अपना बैंक खाता खोले जाने तथा आधार नंबर के साथ पंचायत कार्यालय एवं प्रखंड मुख्यालय में जमा किये जाने का निर्देश दिया गया था, ताकि लाभुकों काे पेंशन राशि का भुगतान बैंक खाते के माध्यम से किया जा सके. ऐसे में पिछले जुलाई माह से अब तक जिन लाभुकों के द्वारा एकाउंट नंबर एवं आधार नंबर जमा किये गये हैं उनके खाते में राशि भेजे जाने की पहल चल रही है. ऐसे में अपना बैंक खाता नहीं खोलने एवं अपना आधार नंबर पंचायत एवं प्रखंड कार्यालय में जमा नहीं करनेवाले लाभुक इस वर्ष पेंशन योजना के लाभ से वंचित रह जायेंगे.

सामाजिक सुरक्षा कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि गोपालगंज जिले में जितने लाभुकों ने एकाउंट नंबर एवं आधार नंबर जमा किये हैं, उनके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से पेंशन राशि का भुगतान महापर्व छठ को देखते हुए किये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

एक नजर में लाभुकों के आंकड़े
पेंशनधारी लाभुकों की संख्या 113294
खाता खोल चुके लाभुकों की संख्या 87040
आधार कार्ड जमा करनेवाले लाभुकों की संख्या 28 हजार
पेंशन राशि से वंचित होनेवाले लाभुकों की संख्या 26254
बजेगा बैंड-बाजा, बंधेगा सेहरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन