बरौली में गरमी से बिजली पड़ी बीमार

Published at :31 Aug 2016 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
बरौली में गरमी से बिजली पड़ी बीमार

बरौली : ऊमस भरी गरमी और तेज धूप से आम जन जीवन ही नहीं बल्कि बिजली भी बीमार पड़ गयी है. नतीजतन जिले में बिजली की उपलब्धता पांच से छह घंटे तक सिमट कर रह गयी है. ऐसे में लोगों की बेचैनी बढ़ गयी है. गौरतलब है कि विगत चार दिनों से तापमान में लगातार […]

विज्ञापन

बरौली : ऊमस भरी गरमी और तेज धूप से आम जन जीवन ही नहीं बल्कि बिजली भी बीमार पड़ गयी है. नतीजतन जिले में बिजली की उपलब्धता पांच से छह घंटे तक सिमट कर रह गयी है. ऐसे में लोगों की बेचैनी बढ़ गयी है. गौरतलब है कि विगत चार दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि जारी है.

भारी ऊमस और तेज गरमी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. ऐसे में गरमी से राहत दिलानेवाली बिजली स्वयं बीमार पड़ते हुए लोगों का भरोसा तोड़ रही है. शनिवार से लगातार बिजली की आपूर्ति में भारी गिरावट जारी है. रविवार की रात पूर्वांचल अंधेरे में रहा. वहीं, बिजली दो घंटे उपलब्धता के साथ सिमट गयी. शहर का हाल कुछ ऐसा ही रहा. शहर में भी बिजली महज दो से तीन घंटे मिल पायी.

बिजली की उपलब्धता
दिन शहर देहात
सोमवार 8 घंटा 3 घंटा
रविवार 5 घंटा 2 घंटा
शनिवार 6 घंटा 3 घंटा
सोमवार को ग्रिड से प्राप्त बिजली – 34 मेगावाट
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन