महिला समेत सात जालसाज गये जेल

Published at :29 Aug 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
महिला समेत सात जालसाज गये जेल

गोपालगंज : कागज को नोट का बंडल बना कर बैंकों में ग्राहकों से ठगी करनेवाले सात जालसाजों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया. जेल भेजे गये जालसाजों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को मानिकपुर, रामनगर समेत विभिन्न इलाकों से पांच पुरुष समेत सात लोगों को गिरफ्तार […]

विज्ञापन

गोपालगंज : कागज को नोट का बंडल बना कर बैंकों में ग्राहकों से ठगी करनेवाले सात जालसाजों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया. जेल भेजे गये जालसाजों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को मानिकपुर, रामनगर समेत विभिन्न इलाकों से पांच पुरुष समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था. इनके पास से तीन अटैची में भरा हुआ कागज का बंडल बरामद किया गया था.

पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के बाद गिरोह के बड़े रैकेट का खुलासा किया था. हालांकि गिरोह की मास्टरमाइंड महिला अब भी फरार है. पुलिस ने फरार मास्टरमाइंड की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है. नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शहर के नर्सिंग होम में काम करनेवाली नर्स संध्या देवी, कथित डॉक्टर मुकेश राय के अलावा मानिकपुर की पूजा देवी, रामनगर के ललन सिंह, साखे खास गांव के राजू कुमार, हीरापाकड़ के हरेराम प्रसाद, माझा के मधु सरेया निवासी मुकेश राय तथा सीवान के बड़हरिया के राधेश्याम को गिरफ्तार किया गया था. गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश में पुलिस टीम अलग – अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन