शराब तस्करों के लिए सेफ जोन बनी झरही

Published at :28 Aug 2016 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
शराब तस्करों के लिए सेफ जोन बनी झरही

पंचदेवरी : झरही नदी के आसपास के इलाके शराब तस्करों के लिए सेफ जोन बने हुए हैं. इस सुनसान इलाके से आसानी से शराब की खेप मंगा ली जा रही ही और पुलिस को भनक तक नहीं लग पा रही है. यूपी की ओर से आ रही झरही नदी के आसपास का क्षेत्र दो दशक […]

विज्ञापन

पंचदेवरी : झरही नदी के आसपास के इलाके शराब तस्करों के लिए सेफ जोन बने हुए हैं. इस सुनसान इलाके से आसानी से शराब की खेप मंगा ली जा रही ही और पुलिस को भनक तक नहीं लग पा रही है. यूपी की ओर से आ रही झरही नदी के आसपास का क्षेत्र दो दशक पूर्व अपराधियों का गढ़ माना जाता था. शराब का कारोबार इस क्षेत्र का मुख्य व्यवसाय हुआ करता था. यहां के शराब कारोबारियों का नेटवर्क उस समय से ही कई राज्यों तक फैला हुआ है.

इधर, शराबबंदी के बाद ये कारोबारी अपने मजबूत नेटवर्क का भरपूर फायदा उठा रहे हैं. कई दशकों से इस कारोबार से जुड़े माफियाओं पर लगाम कसना आज पुलिस के एक चुनौती बनी हुई है. ठिकाने बदल बदल कर इस क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार चलाये जा रहे हैं. अभी कुछ ही दिनों पहले सिधरिया पासी टोला में पुलिस ने दो दर्जन कच्चे शराब की भठ्ठियों को धवस्त किया था. हालांकि पुलिस को वहां कोई विशेष सफलता हाथ नहीं लगी थी.

फिर भी वहां इतनी संख्या में भठ्ठियों का मिलना, यह साबित कर रहा है कि वहां बहुत पहले से ही शराब का कारोबार चलाया जा रहा था. इस तरह के कई ठिकाने अभी भी झरही नदी के आसपास है, जहां अवैध शराब का कारोबार चलाया जा रहा है. झरही नदी का सुख जाना शराब माफियाओं के लिए वरदान साबित हो गया है.

यूपी से शराब की खेप मंगा कर आसानी से नदी पार करा दी जा रही है. शराब माफियाओं के लिए यह नदी इसलिये भी वरदान है कि यह नदी जिले के लगभग आधा दर्जन थानों के सीमाओं से हो बहती है. इसलिये शराब माफिया इसका भरपूर फायदा उठा रहे हैं. इस संबंध में कटेया के थानाध्यक्ष प्रदीप राम का कहना है कि इसके लिए पुलिस विशेष टीम गठित कर हर संभावित क्षेत्र में जांच केंद्र बना दिया गया है. किसी भी हाल में अवैध शराब का कारोबार चलने नहीं दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन