बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंची डॉक्टरों की टीम

गोपालगंज : गंडक नदी का पानी खत्म होने के बाद अब महामारी फैलने की आशंका बढ़ गयी है. बीमार लोगों के इलाज के लिए डीएम राहुल कुमार ने मेडिकल टीम की व्यवस्था की. बीमार लोगों का इलाज शुरू हो गया है. डीएम ने बताया कि जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पीड़ितों की सुविधा में कमी […]
गोपालगंज : गंडक नदी का पानी खत्म होने के बाद अब महामारी फैलने की आशंका बढ़ गयी है. बीमार लोगों के इलाज के लिए डीएम राहुल कुमार ने मेडिकल टीम की व्यवस्था की. बीमार लोगों का इलाज शुरू हो गया है. डीएम ने बताया कि जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पीड़ितों की सुविधा में कमी नहीं की जायेगी. हर दिन राहत सामग्री वितरित की जा रही है. राहत शिविरों में दोनों समय भोजन भी कराया जा रहा है.
अब तक 30982 किलो चूड़ा, 3873 किलो गुड़ एवं 15491 माचिस का वितरण हो चुका है. शुद्ध पेयजल व 9600 पॉलीथिन की भी व्यवस्था की गयी है. वहीं, बाढ़ग्रस्त इलाकों में छह चापाकलों की मरम्मत व 52 नये चापाकल भी लगाये गये हैं. 13 स्वास्थ्य कैंपों के माध्यम से अब तक 6166 मरीजों का इलाज किया गया है. साथ ही 19 पशु केंद्र संचालित किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










