निबंधन कार्यालय में ऑनलाइन सिस्टम जला, जमीन की रजिस्ट्री बंद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jun 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : गोपालगंज निबंधन कार्यालय में ऑनलाइन सिस्टम जल जाने से पिछले दो दिनों से जमीन की रजिस्ट्री बंद है. इंजीनियरों की टीम पटना से टावर बनाने के लिए गोपालगंज आयी. लेकिन, उपकरणों को ठीक नहीं कर सकी. रजिस्ट्री नहीं होने से सरकार को हर दिन करीब 80 लाख रुपये के राजस्व की क्षति हो […]
विज्ञापन
गोपालगंज : गोपालगंज निबंधन कार्यालय में ऑनलाइन सिस्टम जल जाने से पिछले दो दिनों से जमीन की रजिस्ट्री बंद है. इंजीनियरों की टीम पटना से टावर बनाने के लिए गोपालगंज आयी. लेकिन, उपकरणों को ठीक नहीं कर सकी. रजिस्ट्री नहीं होने से सरकार को हर दिन करीब 80 लाख रुपये के राजस्व की क्षति हो रही है. निबंधन विभाग के कर्मियों ने बताया कि शुक्रवार को कार्यालय खुलने के बाद अचानक टावर का डीआइओ केबल शॉर्ट सर्किट से जल गया, जिससे पूरे Âबाकी पेज 17 पर
निबंधन कार्यालय में ऑनलाइन…
सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया. जिन लोगों ने रजिस्ट्री के लिए बैंक में चालान जमा कर दिया है, उनकी रजिस्ट्री सिस्टम ठीक होते ही कर दी जायेगी. जिला निबंधन पदाधिकारी अमित कुमार सिन्हा ने बताया कि ऑनलाइन सिस्टम को बनवाने के लिए पटना में इंजीनियर आये हैं. सिस्टम ठीक-ठाक हुआ, तो सोमवार से रजिस्ट्री शुरू कर दी जायेगी. सिस्टम ठीक नहीं होने पर लोगों को इंतजार करना होगा.
हर रोज रजिस्ट्री के लिए लौट रहे 70 से 80 लोग
निबंधन कार्यालय में हर रोज जमीन की रजिस्ट्री करानेवाले 70 से 80 लोग लौट रहे हैं. जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने से कातिब और स्टांप वेंडर भी खाली बैठे हुए हैं. जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन के लिए विभाग ने टावर लगाया है. आये दिन टावर में ऑनलाइन सिस्टम में फॉल्ट आने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो पाती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










