हत्या में पूर्व सांसद के साले ने किया सरेंडर

Published at :10 Jun 2016 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या में पूर्व सांसद के साले ने किया सरेंडर

गोपालगंज : चर्चित हवलदार मियां हत्याकांड में पूर्व सांसद साधु यादव के साले घनश्याम यादव ने गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. सरेंडर किये जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. घनश्याम पर भूमि विवाद में नगर थाने के हवलदार मियां की गोली मार कर हत्या करने का आरोप है. […]

विज्ञापन

गोपालगंज : चर्चित हवलदार मियां हत्याकांड में पूर्व सांसद साधु यादव के साले घनश्याम यादव ने गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. सरेंडर किये जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. घनश्याम पर भूमि विवाद में नगर थाने के हवलदार मियां की गोली मार कर हत्या करने का आरोप है. वारदात के बाद से ही घनश्याम फरार चल रहा था. नगर थाने के अरार मुहल्ले में बीते 15 मई की रात हवलदार मियां की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी.

हत्या के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें दो लोगों को वारदात के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. हत्या में फरार चल रहे घनश्याम यादव की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी. उधर, घनश्याम यादव ने घटना के दिन अपने को रांची में किसी केस में पैरवी के सिलसिले में जाने की बात कही है. सरेंडर के बाद जेल भेजे गये घनश्याम को पुलिस रिमांड लेने की तैयारी में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन