कटेया में बिजली सब स्टेशन चालू,मिलेगी पर्याप्त बिजली

Published at :29 Apr 2016 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
कटेया में बिजली सब स्टेशन चालू,मिलेगी पर्याप्त बिजली

कटेया : कटेया के विद्युत उपभोक्ताओं का वर्षों का सपना गुरुवार को पूरा हो गया. पिछले डेढ़ वर्षों से कटेया प्रखंड परिसर में बन रहे पावर सब स्टेशन को चालू कर दिया गया. इसके उद्घाटन से जहां कटेया के उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली मिलेगी, वहीं लो वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिलेगी. आजादी के इतने […]

विज्ञापन

कटेया : कटेया के विद्युत उपभोक्ताओं का वर्षों का सपना गुरुवार को पूरा हो गया. पिछले डेढ़ वर्षों से कटेया प्रखंड परिसर में बन रहे पावर सब स्टेशन को चालू कर दिया गया. इसके उद्घाटन से जहां कटेया के उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली मिलेगी, वहीं लो वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिलेगी. आजादी के इतने वर्षों के बाद भी कटेया को अपना पावर सब स्टेशन नहीं था. यहां के उपभोक्ताओं को कभी मीरगंज से जोड़ा गया,

तो कभी पंचदेवरी से. 28 अप्रैल की शाम में एक सादे समारोह में इसका उद्घाटन किया गया. इस सब स्टेशन का टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड, कोलकाता के द्वारा निर्माण किया गया है. इसका उद्घाटन कटेया के जेइ संतोष कुमार द्वारा किया गया. मौके पर एस ज्ञानंद, नीलरत्न पाल, गौतम मंडल एवं विजय सरकार, मोहन सिंह आदि विद्युत कर्मी के साथ इंद्रजीत तिवारी, अखिलेश्वर चौबे, नीरज सिंह, सुरेश शर्मा, राजा परवेज, दीपक यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन