जेपी विवि के सेवानिवृत्त शिक्षक संघ की बैठक

Published at :25 Apr 2016 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
जेपी विवि के सेवानिवृत्त शिक्षक संघ की बैठक

गोपालगंज : जेपी विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक संघ की बैठक कमला राय महाविद्यालय के विज्ञान संकाय में हुई, जिसकी अध्यक्षता डॉ अबी श्रीवास्तव ने की. बैठक में शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो परमानंद सिंह ने जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति के प्रति अाभार व्यक्त किया गया, जिन्हाेंने कम समय में पेंशन की अंतर राशि का शत-प्रतिशत […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जेपी विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक संघ की बैठक कमला राय महाविद्यालय के विज्ञान संकाय में हुई, जिसकी अध्यक्षता डॉ अबी श्रीवास्तव ने की. बैठक में शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो परमानंद सिंह ने जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति के प्रति अाभार व्यक्त किया गया,

जिन्हाेंने कम समय में पेंशन की अंतर राशि का शत-प्रतिशत भुगतान करने के आश्वासन को क्रियान्वयन कर दिखाया है. उन्होंने उम्मीद जतायी है कि कुलपति सेवानिवृत्त शिक्षकों की शेष बकाया राशि का भुगतान भी जल्द ही करा देंगे.

बैंक हर माह की पहली तारीख को पेंशन निर्गत करने के वादों को निष्ठापूर्वक निभा रहा है. बैंक अधिकारियों से आग्रह किया गया कि वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखते हुए आयकर की गणना करें. बैठक में डॉ के मल्लिक, प्रो बी राय, प्रो सीपी सिंह, डॉ सीबी महतो आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन