विधायक ने तय किया, नहीं खेलेंगे होली

बैकुंठपुर : विधायक मिथिलेश कुमार तिवारी ने आम जन की परेशानियों से आहत होकर यह निर्णय लिया है कि वे इस बार होली नहीं खेलेंगे. बताया कि गरीब, जरूरतमंद व बेसहारा लोगों को होली का पावन पर्व मनाने के लिए पेंशन नहीं मिली.14 माह से फसल क्षति पूर्ति मुआवजे व डीजल अनुदान राशि के लिए […]
बैकुंठपुर : विधायक मिथिलेश कुमार तिवारी ने आम जन की परेशानियों से आहत होकर यह निर्णय लिया है कि वे इस बार होली नहीं खेलेंगे. बताया कि गरीब, जरूरतमंद व बेसहारा लोगों को होली का पावन पर्व मनाने के लिए पेंशन नहीं मिली.14 माह से फसल क्षति पूर्ति मुआवजे व डीजल अनुदान राशि के लिए बैंक से ब्लॉक तक का चक्कर लगा-लगा कर किसान थक चुके हैं.
विधायक ने बताया कि क्षेत्र में आम जन की समस्या सुन कर मन व्याकुल हो उठता है. इस बीच यदि गरीब किसान होली खेलने में असमर्थ है, तो उनका प्रतिनिधि होने के नाते तय किया है कि खुद होली नहीं खेलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










