बिना टैक्स नहीं बढ़ेगी पूंजी: पांडेय

गोपालगंज : ना टैक्स जमा किये व्यवसायियों की पूंजी नहीं बढ़ेगी. रविवार को आयकर विभाग सीवान के द्वारा गोपालगंज में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सीवान से आये आयकर अधिकारी एसएन पांडेय ने व्यवसायियों को संबोधित किया और उन्हें आयकर का नियमित भुगतान करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि व्यवसायियों में […]
गोपालगंज : ना टैक्स जमा किये व्यवसायियों की पूंजी नहीं बढ़ेगी. रविवार को आयकर विभाग सीवान के द्वारा गोपालगंज में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सीवान से आये आयकर अधिकारी एसएन पांडेय ने व्यवसायियों को संबोधित किया और उन्हें आयकर का नियमित भुगतान करने की सलाह दी.
उन्होंने कहा कि व्यवसायियों में व्याप्त आयकर के भय को समाप्त किया जायेगा. इसके लिए यह जरूरी है कि व्यवसायी अपना आयकर रिटर्न स्वयं भरें, साथ ही विभाग के संपर्क में रहें. उन्होंने कहा कि आयकर के तहत निर्धारित रकम ही व्यवसायियों से वसूल की जाती है. न तो निर्धारित दर से अधिक की वसूली होती है न ही कम. व्यवसायी खुद अपने इनकम की गणना करें. उन्होंने कहा कि इनकम की गणना पांच स्रोतों से की जाती है. इन पांच स्रोतों में से किसी-न-किसी स्रोत से हर व्यक्ति जुड़ा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










