परेशानी . पेंशन राशि के लिए सात माह से लाभुक लगा रहे मुखिया का चक्कर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2016 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

पांव में पड़े छाले, पेंशन के लाले गरीबों के घरों के चूल्हे ठंडे पड़ने लगे हैं. तीन माह से न तो राशन मिल रहा है और न ही सात माह से पेंशन. महाजनों से कर्ज लेकर पेट की आग बुझाने की मजबूरी बन गयी है. पेंशन की उम्मीद में बुजुर्ग अंतिम सांसें गिन रहे हैं. […]
विज्ञापन
पांव में पड़े छाले, पेंशन के लाले
गरीबों के घरों के चूल्हे ठंडे पड़ने लगे हैं. तीन माह से न तो राशन मिल रहा है और न ही सात माह से पेंशन. महाजनों से कर्ज लेकर पेट की आग बुझाने की मजबूरी बन गयी है. पेंशन की उम्मीद में बुजुर्ग अंतिम सांसें गिन रहे हैं.
गोपालगंज : बुजुर्गों को सात माह से पेंशन नहीं मिली है. ऐसे तो उम्र के अंतिम पड़ाव में बुजुर्गों के लिए सहारा बनी पेंशन भी धोखा दे रही है. बुजुर्गों को दवा की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है. प्रत्येक दिन बुजुर्ग पेंशन को लेकर मुखिया से लेकर पंचायत सचिव तक का चक्कर लगा रहे हैं. उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया जा रहा है.
वर्ष 2015 में जुलाई तक पेंशन की राशि दी गयी, लेकिन सात माह में भुगतान नहीं होने बुजुर्गों सहित विधवा, नि:शक्त एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आखिर कब तक पेंशन का भुगतान होगा, इसको लेकर लाभुक काफी परेशान हैं. जिले में लगभग 10 हजार ऐसे भी लाभुक हैं जिनकी पेंशन की स्वीकृति तो मिल गयी है, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










