सड़क पर बह रहे नाले का पानी को लेकर हंगामा

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर बह रहे नाले का पानी को लेकर हंगामा हथुआ मोड़ पर सड़क पर पानी आने से दुर्दशानगर पंचायत की उदासीनता से हैं लोग परेशानफोटो- 17संवाददाता, मीरगंजमीरगंज नगर के हथुआ मोड़ पर नाले का पानी सड़कों पर बहने के कारण क्षेत्र नरक बन गया है. मोड़ पर रहनेवाले दलित परिवार गोपाल पासी, भोला पासी, […]

विज्ञापन

सड़क पर बह रहे नाले का पानी को लेकर हंगामा हथुआ मोड़ पर सड़क पर पानी आने से दुर्दशानगर पंचायत की उदासीनता से हैं लोग परेशानफोटो- 17संवाददाता, मीरगंजमीरगंज नगर के हथुआ मोड़ पर नाले का पानी सड़कों पर बहने के कारण क्षेत्र नरक बन गया है. मोड़ पर रहनेवाले दलित परिवार गोपाल पासी, भोला पासी, विधवा सोना देवी समेत शंभु केसरी तथा रामसेवक की दुकान के नाले का पानी लग जाने के कारण नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है. बारबार नगर पंचायत में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के खिलाफ जम कर विरोध प्रदर्शन किया तथा नाले की सफाई की मांग की. लोगों का कहना था कि बजबजा रहे नाले के पानी से महामारी का खतरा पैदा हो गया है. इस वार्ड के पार्षद मिथिलेश तिवारी ने भी पीड़ितों की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि इस मुद्दे को नगर पंचायत में उठाते-उठाते मैं थक गया हूं, पर नगर पंचायत के कान में जूं नहीं रेंग रहा. वहीं, इस संबंध में नगर अध्यक्ष विंध्याचल कुमार ने बताया कि हथुआ मोड़ के किनारे की सफाई करा ली गयी है, पर सड़क के नीचे बने नाले की सफाई बिना रोड को काटे संभव नहीं है. इसके समाधान के लिए विचार-विमर्श हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन