79 साल में पहली बार डेविस कप ब्रिटेन के नाम
79 साल में पहली बार डेविस कप ब्रिटेन के नामएजेंसियां, घेंट (बेल्जियम)79 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद ब्रिटेन को डेविस कप खिताब दिलानेवाले खिलाड़ी एंडी मरे ने अपनी जीत को कैरियर का सबसे भावुक पल बताया. विश्व के नंबर दो खिलाड़ी मरे ने बेल्जियम के डेविड गोफिन को रिवर्स एकल मुकाबले में लगातार सेटों […]
79 साल में पहली बार डेविस कप ब्रिटेन के नामएजेंसियां, घेंट (बेल्जियम)79 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद ब्रिटेन को डेविस कप खिताब दिलानेवाले खिलाड़ी एंडी मरे ने अपनी जीत को कैरियर का सबसे भावुक पल बताया. विश्व के नंबर दो खिलाड़ी मरे ने बेल्जियम के डेविड गोफिन को रिवर्स एकल मुकाबले में लगातार सेटों में 6-3, 7-5, 6-3 से हरा कर डेविस कप फाइनल में ब्रिटेन को 3-1 की अपराजेय बढ़त दिला दी. मरे ने इस सप्ताह यह तीसरा प्वाइंट हासिल किया और इस जीत के साथ ही उनका इस वर्ष का डेविस कप स्कोर 11-0 हो गया.सबसे शानदार अहसास28 वर्षीय मरे ने कहा, ‘जाहिर तौर पर यह एक शानदार अहसास है. मुझे लगा था कि हमें अभी खिताब जीतने में कुछ समय और लगेगा. यह जीत मेरे कैरियर का सबसे भावुक पल है, इतना भावुक मैं शायद पहले कभी नहीं हुआ.’ मरे ने ही दो साल पहले 2013 का विंबलडन ओपन जीत कर ब्रिटेन का 77 वर्षों का सूखा समाप्त किया था. मरे ने तीन घंटे तक चले तीन सेटों के मुकाबले में गॉफिन को हरा कर खिताब पर ब्रिटेन के जीत की मुहर लगा दी. इससे पहले एकल मुकाबला जीतने के बाद मरे ने बेल्जियम के खिलाफ डबल्स में भी ब्रिटेन को जीत दिलायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










