सड़क हादसे में सूचना देने या अस्पताल पहुंचाने पर नहीं देना होगा नाम व पता
गोपालगंज : पुलिस और पब्लिक के बीच सामंजस्य स्थापित कर अपराधों पर काबू पाया जा सकता है. आपसी सामंजस्य से अपराधों में कमी के साथ ही समाज में सौहार्द का वातावरण भी बना रहेगा. पुलिस को सहयोग करनेवाले व्यक्तियों को अब पुलिसिया लफड़े से मुक्ति मिलेगी. इस दिशा में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया […]
गोपालगंज : पुलिस और पब्लिक के बीच सामंजस्य स्थापित कर अपराधों पर काबू पाया जा सकता है. आपसी सामंजस्य से अपराधों में कमी के साथ ही समाज में सौहार्द का वातावरण भी बना रहेगा. पुलिस को सहयोग करनेवाले व्यक्तियों को अब पुलिसिया लफड़े से मुक्ति मिलेगी. इस दिशा में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया है.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति गोपालगंज जिले की पुलिस अधीक्षक निताशा गुड़िया ने सभी अस्पतालों व थानों में भेज दी है. वहीं, एसपी की ओर से इसे अमल में लाने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. संबंधित थाने के अधिकारी भी इस कार्रवाई में जुट गये हैं. आमजनों को विश्वास दिलाना शुरू कर दिया गया है कि दुर्घटना हो या आपराधिक वारदात पुलिस के साथ मिल कर काम किया जाये. पुलिस को सूचना देनेवाले का नाम भी गुप्त रखा जायेगा. आवश्यकता अगर महसूस नहीं करते हैं, तो ऐसी स्थिति में नाम भी नहीं बता सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










