डीएम और एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण
गोपालगंज : महापर्व छठ को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस प्रशासन सजग है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन ने विशेष रणनीति बनायी है. पर्व के अवसर पर चप्पे-चप्पे में पुलिस एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. सोमवार को डीएम राहुल कुमार और एसपी निताशा गुड़िया ने शहर के छठ घाट, हथुआ एवं अन्य […]
गोपालगंज : महापर्व छठ को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस प्रशासन सजग है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन ने विशेष रणनीति बनायी है. पर्व के अवसर पर चप्पे-चप्पे में पुलिस एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. सोमवार को डीएम राहुल कुमार और एसपी निताशा गुड़िया ने शहर के छठ घाट, हथुआ एवं अन्य जगहों का निरीक्षण किया एवं स्थिति की जानकारी ली.
इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये. डीएम ने बिजली विभाग को विद्युत आपूर्ति के लिए विशेष निर्देश दिया है. जिला प्रशासन की नजर विशेष कर संवेदनशील क्षेत्रों पर है. संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष बल की तैनाती की गयी है. गंडक नदी में सुरक्षा की दृष्टि से मोटर बोट लगाये गये हैं तथा यहां गश्त करने के लिए जवानों की ड्यूटी लगायी गयी है. जिला प्रशासन ने क्षेत्रावार मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारी एवं पुलिस जवानों की तैनाती की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










