पत्रकार से मांगी रंगदारी हत्या की धमकी

Updated:
विज्ञापन

बरौली : बरौली थाना क्षेत्र के बढ़ेया निवासी तथा एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार प्रमोद तिवारी से हथियारों से लैस अपराधियों ने पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगी है. नहीं देने पर 72 घंटे के भीतर हत्या की धमकी दी गयी है. पत्रकार ने इस मामले में बरौली थाने में लिखित तहरीर दी, जिसके […]

विज्ञापन

बरौली : बरौली थाना क्षेत्र के बढ़ेया निवासी तथा एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार प्रमोद तिवारी से हथियारों से लैस अपराधियों ने पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगी है. नहीं देने पर 72 घंटे के भीतर हत्या की धमकी दी गयी है. पत्रकार ने इस मामले में बरौली थाने में लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है.

दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उसी गांव के प्रदीप तिवारी, अमित तिवारी, छोटू तिवारी, सलोना गांव के झगरु साह पहुंचे और प्रमोद तिवारी को खोजने लगे. वे बढ़ेया मोड़ पर किसी से मिलने गये थे. इस बीच उनकी पत्नी कोचिंग पढ़ा रही थी, जहां अपराधियों ने पचास हजार रुपये की रंगदारी देने को कहा तथा नहीं देने पर परिणाम भुगतने की धमकी देते गये. इतना ही नहीं कोचिंग पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी धमकी दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन