चार घरों से पांच लाख से अधिक की चोरी

Updated:
विज्ञापन

बैकुंठपुर के बंगरा गांव में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम चार घरों से पांच लाख से अधिक की चोरी एक ही साथ चोरों ने खंगाल डाना चार घरों कोचोरी की घटना से इलाके में दहशत का माहौलपुलिस नहीं कर पा रही चोरी की घटनाओं का खुलासाफोटो- 14संवाददाता, बैकुंठपुरचोरों ने एक बार फिर पुुलिस को […]

विज्ञापन

बैकुंठपुर के बंगरा गांव में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम चार घरों से पांच लाख से अधिक की चोरी एक ही साथ चोरों ने खंगाल डाना चार घरों कोचोरी की घटना से इलाके में दहशत का माहौलपुलिस नहीं कर पा रही चोरी की घटनाओं का खुलासाफोटो- 14संवाददाता, बैकुंठपुरचोरों ने एक बार फिर पुुलिस को चुनौती देते हुए बैैकुंठपुर थाने के बंगरा गांव में एक ही रात चार घरों में चोरी कर ली. इसमें करीब पाच लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी बतायी जा रही है. बता दें कि बंगरा गांव के महेश्वर पांडेय के घर में लोग खा-पी कर सो गये थे. शुक्रवार की रात चोरों ने सोयी अवस्था में खिड़की तोड़ कर घर मे घुस कर गहना, कपड़ा, नकदी सहित तीन लाख की संपत्ति चोरी कर ली है, जबकि मुन्ना शर्मा के घर में आंगन के रास्ते से घुस कर गहना, कपड़ा व नकदी मिला कर करीब एक लाख की संपत्ति चोरी कर ली है. वहीं, बंगरा कचहरी टोला के अच्छेलाल राम व छठ्ठू राम के घर एक ही रात हजारों की संपत्ति चोरी कर ली गयी है. चोरी की घटना का पता शनिवार की सुबह जगने के बाद चला तब बेचैनी बढ़ गयी. एक साथ चार घरों में हुई चोरी के खिलाफ गृहस्वामियों ने बैकुंठपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी. थानाध्यक्ष विजय महतो ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर छानबीन में जुटे हैं. पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस का मानना है कि बाहर के सक्रिय गैंग के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि चोरी की घटना से बंगरा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल व्याप्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन