अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़
अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ गोपालगंज : बरौली थाना क्षेत्र के नेउरी पिपरा गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित शराब फैक्ट्री का उदभेदन किया है. मौके से टीम ने शराब की पाउच बनाने वाली पैकेटिंग मशीन, 380 लीटर स्प्रीट 10 किलो पोली पैकेट. बरामद किया है. छापेमारी के […]
अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़
गोपालगंज : बरौली थाना क्षेत्र के नेउरी पिपरा गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित शराब फैक्ट्री का उदभेदन किया है. मौके से टीम ने शराब की पाउच बनाने वाली पैकेटिंग मशीन, 380 लीटर स्प्रीट 10 किलो पोली पैकेट. बरामद किया है. छापेमारी के दौरान कारोबार का माफिया भागने में सफल रहा है.
उसकी तलाश में उत्पाद विभाग की टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी की है. बता दे कि उत्पाद अधीक्षक ने मुखविरों की सूचना पर इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा, सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार के साथ टीम गठित कर छापेमारी का आदेश दिया. शुक्रवार की अहले सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर भंडाफोड़ किया है. इस कारोबार में दर्जन भर लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










