नियोजित शिक्षकों को जुलाई से मिलेगा वेतनमान

Updated:
विज्ञापन

पुस्तकालयाध्यक्षों का भी होगा वेतन निर्धारण गोपालगंज : नियोजित शिक्षकों के आर्थिक तंगी के दिन गुजरनेवाले हैं. नियोजित शिक्षक डीपीओ स्थापना के आने की इंतजारी में है. विभागीय निर्देश के आलोक में सभी डीइओ व डीपीओ स्थापना की पटना में शिक्षा विभाग द्वारा डाॅ मदन मोहन झा स्मृति सभागार में कार्यशाला का आयोजन 29 सितंबर […]

विज्ञापन

पुस्तकालयाध्यक्षों का भी होगा वेतन निर्धारण

गोपालगंज : नियोजित शिक्षकों के आर्थिक तंगी के दिन गुजरनेवाले हैं. नियोजित शिक्षक डीपीओ स्थापना के आने की इंतजारी में है. विभागीय निर्देश के आलोक में सभी डीइओ व डीपीओ स्थापना की पटना में शिक्षा विभाग द्वारा डाॅ मदन मोहन झा स्मृति सभागार में कार्यशाला का आयोजन 29 सितंबर को किया गया था.
इसमें वेतन निर्धारण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी सभी डीइओ व डीपीओ स्थापना को दे दी गयी है. विभागीय संकल्प के अनुरूप सभी नियोजित शिक्षकों तथा पुस्तकालयाध्यक्षों को गत पहली जुलाई से वेतनमान दिया जायेगा. संकल्प के अनुरूप उन्हें सभी सुविधाएं देय होंगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संकल्प के प्रावधान के तहत राज्य कर्मियों के अनुरूप ही नियोजित शिक्षकों तथा पुस्तकालयाध्यक्षों को महंगाई भत्ता मिलेगा. इन्हें भी अब 119 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन