विदेशी हथियार के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

भोरे : किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने आये दो शातिर अपराधियों को कटेया पुलिस ने विदेशी हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफतार अपराधियों का संबंध कटेया के कुछ लोगों से है, जिनका खुलासा जल्द ही पुलिस करेगी. बताया जाता है कि कटेया के महावीरी अखाड़े में यूपी के मऊ जिले के […]

विज्ञापन

भोरे : किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने आये दो शातिर अपराधियों को कटेया पुलिस ने विदेशी हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफतार अपराधियों का संबंध कटेया के कुछ लोगों से है,

जिनका खुलासा जल्द ही पुलिस करेगी. बताया जाता है कि कटेया के महावीरी अखाड़े में यूपी के मऊ जिले के दोहरी घाट थानांतर्गत बीबीपुर निवासी संदीप कुमार साह एवं सन्नी साह किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए आये थे.

पुलिस को मुखबिरों से इसकी सूचना मिली. पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों अपराधी पकड़े गये. इनके पास से एक विदेशी पिस्टल, लोडेड मैगजीन, सात कारतूस, एक चाकू, तीन मोबाइल फोन और बिना नंबर की एक अपाचे गाड़ी बरामद की गयी है. पुलिस इन अपराधियों से कड़ी पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन