18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाओं को पीटा

गोपालगंज : मांझा थाने के अदमापुर गांव में संचालित स्वयं सहायता समूह की दस महिलाओं को बेरहमी से पिटाई की गयी. घायल महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया. पीड़ित महिलाओं के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अदमापुर गांव में सरस्वती स्वयं सहायता […]

गोपालगंज : मांझा थाने के अदमापुर गांव में संचालित स्वयं सहायता समूह की दस महिलाओं को बेरहमी से पिटाई की गयी. घायल महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया. पीड़ित महिलाओं के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अदमापुर गांव में सरस्वती स्वयं सहायता समूह तथा पार्वती स्वयं सहायता समूह का रजिस्टर व अन्य कागजात समूह की महिलाएं गांव के दीनानाथ चौधरी के रखती थीं.
दीनानाथ चौधरी तथा उनके पड़ोसी शंभु यादव के बीच मारपीट हो गयी. मारपीट के दौरान शंभु यादव तथा उनके साथ आये लोगों ने समूह का रजिस्टर व अन्य कागजात अपने साथ लेकर चले गये. इस बात की सूचना मिलने पर समूह की महिलाएं सुशीला देवी के साथ शंभु यादव के दरवाजे पर पहुंचीं. उन्होंने अपने रजिस्टर व अन्य कागजात की मांग की.
इस पर शंभु यादव व उनके साथ अन्य लोगों ने मिल कर समूह की महिलाओं की बेरहमी से पिटाई कर दी. इसमें अनिता देवी, फुलझरी देवी, शांति देवी, मीना देवी, शीला देवी, शिव कुमारी देवी, कांति देवी सहित 10 महिलाएं घायल हो गयीं.
इस मामले को लेकर थाने में पीड़ित महिलाओं के बयान पर शंभु यादव सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल करने में जुट गयी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें