27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बाढ़ राहत सामग्री बांटने आये कर्मियों को खदेड़ा

बाढ़ राहत सूची से एक सौ पीडि़तों के नाम गायब होने से थे नाराज ग्रामीणों का विरोध के कारण कर्मियों को भागना पड़ा सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के दियारा विजयपुर गांव में बाढ़ राहत सूची से नाम गायब होने पर नाराज बाढ़ पीडि़तों ने हंगामा किया. गांव में बाढ़ पीडि़तों की सूची तैयार कर राहत सामग्री […]

बाढ़ राहत सूची से एक सौ पीडि़तों के नाम गायब होने से थे नाराज ग्रामीणों का विरोध के कारण कर्मियों को भागना पड़ा सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के दियारा विजयपुर गांव में बाढ़ राहत सूची से नाम गायब होने पर नाराज बाढ़ पीडि़तों ने हंगामा किया. गांव में बाढ़ पीडि़तों की सूची तैयार कर राहत सामग्री बांटने पहुंचे कर्मचारियों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया. बाढ़ पीडि़त ग्रामीण सूची से करीब सौ लोगों का नाम हटाने से नाराज थे. ग्रामीणों का आरोप था कि बाढ़ की विभीषिका में उनके घर और खेत नदी में विलीन हो गये. सरकार ने पीडि़तों को राहत सामग्री व मुआवजा राशि देने का एलान किया था. जिला प्रशासन के निर्देश पर पंचायत के कर्मचारी गांव में पहुंचे थे. दियारा विजयपुर गांव के करीब 162 किसान बाढ़ राहत की सूची में शामिल थे. लेकिन, इस सूची से कर्मियों ने करीब सौ लोगों का नाम हटा दिया. जिसके कारण उन्हें राहत सामग्री से वंचित होने की बात कही गयी. हंगामा कर रहे लोगों में प्रभावती देवी, कलावती देवी, लक्षमीना देवी, श्रीमती देवी, लालपरी देवी, सुधा देवी, सुमन देवी, निजाम मियां, वाल्मीकि राम सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें