18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ग्रामीण मंडल कार्य समिति की बैठक

गोपालगंज. भारतीय जनता पार्टी किसान मोरचा, गोपालगंज ग्रामीण मंडल की कार्य समिति की बैठक किसान मोरचा मंडल अध्यक्ष अवध शंकर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. भाजपा विधायक सुभाष सिंह ने 12 जनवरी को समाहरणालय के समक्ष होनेवाले प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की. गन्ना प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अमरेश राय ने कहा कि बिहार […]

गोपालगंज. भारतीय जनता पार्टी किसान मोरचा, गोपालगंज ग्रामीण मंडल की कार्य समिति की बैठक किसान मोरचा मंडल अध्यक्ष अवध शंकर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. भाजपा विधायक सुभाष सिंह ने 12 जनवरी को समाहरणालय के समक्ष होनेवाले प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की. गन्ना प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अमरेश राय ने कहा कि बिहार की सरकार किसान विरोधी है. गन्ना किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष जारी रहेगा. प्रदेश कार्य समिति के सदस्य ब्रजनंदन जायसवाल ने कहा कि बिहार के किसानों को अपने हक के लिए संगठित होना पड़ेगा. भाजपा किसान मोरचा के जिलाध्यक्ष मकसूदन कुशवाहा ने कहा कि संगठन का विस्तार पंचायत स्तर पर करना आवश्यक है. बैठक में किसान मोरचा के महामंत्री प्रमोद सिंह उपाध्यक्ष हृदय गुप्ता, रंजन कुमार गांधी, काशीनाथ राय , अजय कुमार, छठू प्रसाद , शंभु राम सिंह, राजू ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर, शिवजी ठाकुर उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें