पति-पत्नी व बेटी को घायल कर रुपये छीने
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Oct 2018 6:21 AM
विज्ञापन
मांझा : स्थानीय थाना क्षेत्र के सुरवानिया गांव में पूर्व से घात लगाकर बैठे लोगों ने पूजा कर घर लौट रही रीता देवी को मारपीट कर घायल कर दिया. उसे बचाने आये पति राम नरेश शाह व बेटी जूली कुमारी को भी हमलावरों ने जख्मी कर दिया. तीनों को आसपास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य […]
विज्ञापन
मांझा : स्थानीय थाना क्षेत्र के सुरवानिया गांव में पूर्व से घात लगाकर बैठे लोगों ने पूजा कर घर लौट रही रीता देवी को मारपीट कर घायल कर दिया. उसे बचाने आये पति राम नरेश शाह व बेटी जूली कुमारी को भी हमलावरों ने जख्मी कर दिया. तीनों को आसपास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.
यहां बेटी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोपालगंज रेफर कर दिया. इस मामले में घायल रीता देवी की लिखित शिकायत पर इसी गांव के अशरफ अली, साहेब मियां, मोमताज अली, फैसल अली, अफजल अली सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है. पीड़िता ने मारपीट करने के बाद गले से सोने का मंगलसूत्र व पति के पॉकेट से 500 रुपये छीन लेने व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










