पिटाई के बाद विधवा पर िगरायी दीवाल, हुई मौत

Published at :16 May 2018 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
पिटाई के बाद विधवा पर िगरायी दीवाल, हुई मौत

उचकागांव : स्थानीय थाने के धरमचक गांव में आपसी विवाद को लेकर सोमवार की देर शाम एक विधवा को लाठी-डंडे से पीटने के बाद उस पर दीवाल गिरा कर हत्या कर दी गयी. मृतका स्व. अली राजा मियां की पत्नी रसुलन खातून बनायी जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम अली […]

विज्ञापन

उचकागांव : स्थानीय थाने के धरमचक गांव में आपसी विवाद को लेकर सोमवार की देर शाम एक विधवा को लाठी-डंडे से पीटने के बाद उस पर दीवाल गिरा कर हत्या कर दी गयी. मृतका स्व. अली राजा मियां की पत्नी रसुलन खातून बनायी जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम अली राजा मियां की बहु चंदा खातून अपने घर में बरतन साफ कर रही थी. इसी बीच गाली-गलौज करते हुए गांव के ही कुछ लोग घर में घुस कर मारपीट करने लगे.

शोरगुल सुन कर उसकी सास रसुलन खातून पहुंची व मना किया तो मौजूद लोग आग-बबूला हो गये और उस पर लाठी से हमला कर दिया. बाद में उसके शरीर पर ही दीवाल गिरा दिया, जिसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गयी. घटना की बाद सभी आरोपित फरार हो गये. इधर, घटना की सूचना पर उचकागांव पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. इस मामले में मृतका रसुलन खातून की बहु चंदा खातून ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें धरमचक गांव के जलालुद्दीन शेख तथा हबीबूल शेख को आरोपित किया गया है. थानेदार राणा प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन