मृतक के परिजनों को मिल मालिक ने दिया धोखा : भाजपा

गोपालगंज : सासामुसा चीनी मिल हादसे में मजदूरों की मौत के बाद उनके परिजनों के साथ चीनी मिल मालिकों ने धोखा दिया है. अगर घायलों को समय पर इलाज के लिए पैसा मिला होता को शायद उनकी जान बचायी जा सकती थी. भाजपा ने चीनी मिल मालिकों के नियम पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया […]
गोपालगंज : सासामुसा चीनी मिल हादसे में मजदूरों की मौत के बाद उनके परिजनों के साथ चीनी मिल मालिकों ने धोखा दिया है. अगर घायलों को समय पर इलाज के लिए पैसा मिला होता को शायद उनकी जान बचायी जा सकती थी. भाजपा ने चीनी मिल मालिकों के नियम पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मिल मालिकों के द्वारा मिल चलाने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. भाजपा के जिला मंत्री रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा है कि मिल प्रबंधन की कोई संवेदना नहीं है.
लोगों के आक्रोश को शांत करने के लिए एक साजिश के तहत 10-10 लाख के मुआवजे की घोषणा तो कर दी, लेकिन मुआवजे की राशि देने में आना-कानी कर रहे हैं, जिस लापरवाही के कारण मजदूरों की मौत हुई है वह अक्षम्य है. भाजपा मजदूर और किसानों के लिए हर पल उनके साथ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




